देश में लिट्टे की घुसपैठ नहीं हुई: गृह राज्यमंत्री
माकन ने लोकसभा में कहा कि तमिलनाडु के तटीय इलाके रामेश्वरम में श्रीलंकाई तमिल छोटी संख्या आते रहते हैं।
उन्होंने कहा, "ऐसे कोई संकेत नहीं मिले हैं कि युद्ध में पराजित हुए लिट्टे के कार्यकर्ता भारत में घुसपैठ कर चुके हैं।"
माकन ने बताया कि तमिलनाडु में कुल 101,162 श्रीलंकाई तमिल बतौर शरणार्थी रह रहे हैं। इनमें से 73,695 राज्य के 26 जिलों में फैले 115 शिविरों में रह रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications