एचसीएल ने अमेरिका में डाटा सेंटर का अधिग्रहण किया
वैश्विक कम्प्युटर पत्रिका पीसी वर्ल्ड की रिपोर्ट के मुताबिक एचसीएल ने इस डाटा सेंटर का अधिग्रहण अक्टूबर में किया था लेकिन इस बारे में घोषणा नहीं की गई थी।
एचसीएल के इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसिज डिविजन के उत्तरी अमेरिका व्यापार के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आर. श्रीकृष्ण के हवाले से पत्रिका ने लिखा है कि एचसीएल ने डाटा सेंटर के कर्मचारियों और अन्य संचालनों का अधिग्रहण कर लिया है।
न्यू जर्सी में स्थित यह डाटा सेंटर इस क्षेत्र में ग्राहकों को सेवा उपलब्ध कराने की रणनीति के अनुकूल है। एचसीएल इस सेंटर से अन्य ग्राहकों के अलावा जिससे यह अधिग्रहण किया गया है उस कंपनी को भी अपनी सेवा उपलब्ध कराएगी।
श्रीकृष्ण के मुताबिक एचसीएल ने पहले ही सनगार्ड डाटा सिस्टम के साथ अमेरिका के छह अन्य क्षेत्रों के लिए समझौता कर रखा है।
दरअसल, ग्राहक अपने आसपास के क्षेत्रों में ही डाटा सेंटर चाहते हैं। वह चाहते हैं कि उन्हें जो सेवा उपलब्ध कराई जा रही है उसकी आपूर्ति जिस डाटा सेंटर से हो रही है वह नजदीक हो।
श्रीकृष्ण के मुताबिक हालांकि ग्राहण भारत से आईटी सेवाओं की आटसोर्सिग करते हैं लेकिन यह बात डाटा सेंटर पर लागू नहीं होती।
उन्होंने कहा कि वैसे भी अमेरिका में डाटा सेंटर की स्थापना भारत की तुलना में काफी सस्ता है। भारत में उच्च बिजली लागत व रियल एस्टेट की उच्च कीमतें डाटा सेंटर की स्थापना के लिए प्रतिकूल है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications