आतंकी रासायनिक हथियार जुटा रहे हैं : एंटनी

एंटनी ने यहां रासायनिक आतंकी आपदा के प्रबंधन पर राष्ट्रीय दिशानिर्देश जारी करते हुए कहा, "आतंकी दुनिया भर में अपनी गतिविधियों में अधिक से अधिक आक्रामकता लाने में जुटे हुए हैं। वे अपने हमलों में नई तकनीक और प्रौद्योगिकी को अपना रहे हैं।"

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) द्वारा समायोजित किए गए इन दिशानिर्देशों को विभिन्न क्षेत्र के विशेषज्ञों ने तैयार किया है।

इन दिशानिर्देशों को तैयार करने में सशस्त्र बल मध्यवर्ती सेवाएं और रक्षा अनुसंधान व विकास संगठन के विशेषज्ञों ने भी महत्वपूर्ण योगदान किया है।

इस व्यापक दिशानिर्देश में आतंक निरोधी रणनीतियों, चौकसी और पर्यावरण निगरानी, खतरनाक अपशिष्ट पदार्थो की अवैध तस्करी और मानव संसाधन विकास जैसे कई सारे मुद्दे शामिल किए गए हैं।

एंटनी ने कहा, "रक्षा मंत्रालय खुद को भी किसी भी तरह के रासायनिक आतंकी आपदा के प्रबंधन के लिए तैयार करेगा।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+