20 वर्षो में पहली बार फतह आंदोलन का सम्मेलन शुरू

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार दक्षिणी वेस्ट बैंक के शहर बेथलेहम में तीन दिवसीय सम्मेलन के लिए 2,000 से अधिक प्रतिनिधि एकत्र हुए हैं।

ये प्रतिनिधि फतह की दो प्रमुख निर्णायक संस्थाओं-21 सदस्यीय केंद्रीय समिति और 120 सदस्यीय रिवोल्युशनरी परिषद- के सदस्यों का निर्वाचन करेंगे।

कुल 2,267 प्रतिनिधियों में अनेक विदेशों में निर्वासन से आए हैं और इजरायली अधिकृत क्षेत्र में प्रवेश करने के लिए उन्हें बहुत कठिनाई से वीजा मिला है।

फतह के युवा सदस्यों को उम्मीद है कि संगठन में नई ऊर्जा भरने के लिए नए नेतृत्व का निर्वाचन किया जाएगा। पिछले संसदीय चुनाव से फतह आंदोलन को अपने विरोधी कट्टरवादी इस्लामी संगठन हमास से कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा रहा है, जिसका वर्ष 2006 से गाजा पर नियंत्रण है।

हमास ने गाजा से फतह के 300 प्रतिनिधियों को सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए बेथलेहम जाने की अनुमति नहीं दी। उसने इसके बदले में वेस्ट बैंक की जेलों में बंद अपने सदस्यों को छोड़ने की शर्त रखी है।

वेस्ट बैंक के मध्य भाग में स्थित शहर रामल्ला से अब्बास सोमवार देर शाम बेथलेहम पहुंचे। सम्मेलन की पूर्व संध्या पर उन्होंने गाजा से फतह सदस्यों को आने की अनुमति नहीं देने के लिए हमास की निंदा की।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+