महाराष्ट्र के दो जिले स्वाइन फ्लू महामारी से प्रभावित घोषित
उल्लेखनीय सोमवार को स्कूली छात्रा रिदा शैख की स्वाइन फ्लू से मौत हो गई थी।
प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र सिंघाने ने इस मुद्दे पर अपनी अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद कहा कि सरकार ने इन दोनों जिलों में महामारी रोग कानून लागू कर दिया है।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग अब स्वाइन फ्लू से पीड़ित किसी भी मरीज का इलाज सरकारी अस्पताल में कराने के लिए बाध्य होंगे।
उन्होंने कहा कि आम लोगों की स्वास्थ्य सुरक्षा और जागरूकता को लेकर अन्य कई उपाय किए जाएंगे।
सिंघाने ने नवीनतम आंकड़ों की जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश में अब तक स्वाइन फ्लू के 150 मामले सामने आ चुके हैं। पुणे में सर्वाधिक 104 मरीज सामने आ चुके हैं। इसी तरह सतारा में 23 मामले सामने आ चुके हैं।
पुणे और सतारा के अलावा मुंबई में 20, थाणे में दो और नासिक में एक मामला सामने आ चुका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications