थाईलैंड में विमान रनवे से फिसला, 1 की मौत (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार परिवहन मंत्री सोफोन सारुन ने कहा कि कई यात्री घायल हुए हैं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। परंतु घायल यात्रियों की संख्या और गंभीर रूप से घायलों के बारे में उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी।
बैंकाक एयरवेज के विमान ने सुबह कराबी से सामुई के लिए उड़ान भरी थी। यह विमान तड़के 2.30 बजे उतरते समय रनवे पर फिसल गया।
सोफोन ने बताया कि दुर्घटना में विमान के मुख्य पायलट की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद इस लोकप्रिय पर्यटन द्वीप पर हवाई यातायात रोक दिया गया है।
विमान कंपनी की प्रवक्ता नानविपा गिजानन ने विमान के रनवे से फिसलने और यात्रियों के घायल होने की पुष्टि की है लेकिन वह घायल यात्रियों की संख्या के बारे में कोई जानकारी नहीं दे सकीं।
माना जा रहा है कि विमान के उतरते समय हो रही भारी वर्षा से यह दुर्घटना हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications