दक्षिणी ओस्सेतिया के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री को बर्खास्त किया
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार दक्षिणी ओस्सेतिया के संचार मंत्रालय ने कहा कि प्रधानमंत्री अजलानबेक बलाट्सेव के खराब स्वास्थ्य के कारण उन्हें बर्खास्त किया गया है। वह लंबे समय से बीमार थे और रिपोर्टों के अनुसार इस्तीफा देना चाहते थे।
वह अक्टूबर 2008 से दक्षिण ओस्सेतिया की सरकार का नेतृत्व कर रहे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications