मर्चेट नेवी के 3 अफसरों की सड़क हादसे में मौत
भंवरकुआं थाने के प्रभारी एम.जी. श्रीवास्तव ने आईएएनएस को बताया कि सोमवार की देर रात को समीर नागर अपने दो अन्य साथी सुनील नागपाल और गुरमीत सिंह के साथ खाना खाकर होटल से लौट रहे थे। भोपाल-इंदौर वायपास पर सती की टेकरी पर उनकी कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराने के बाद खाई में जा गिरी।
श्रीवास्तव के मुताबिक तीनों की मौके पर मौत हो गई। तीनों मर्चेट नेवी में कार्यरत थे। वे समीर नागर की बहन की शादी में शामिल होने इंदौर आए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications