दक्षिण अफ्रीका में स्वाइन फ्लू से पहली मौत
यह जानकारी बुआन्यूज ने एनआईसीडी के हवाले से मंगलवार को दी है। स्वास्थ्य विभाग को दी गई एनआईसीडी की एक रिपोर्ट के अनुसार पीड़ित में 20 जुलाई को फ्लू जैसे लक्षण दिखाई दिए थे और उसका युनिवर्सिटी परिसर में स्थित चिकित्सालय में इलाज किया गया था।
बाद में 27 जुलाई को छात्र की हालत बिगड़ गई और उसे गहन चिकित्सा इकाई में रखा गया, जहां उसकी मौत हो गई।
दक्षिण अफ्रीका में पहली अगस्त तक स्वाइन फ्लू के लगभग 480 मामलों की पुष्टि की जा चुकी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications