शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 93 अंक नीचे (राउंडअप)
बंबई स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' 93.25 अंकों (0.59 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 15,830.98 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 16,002.46 के ऊपरी और 15,699.13 के निचले स्तर पर पहुंचा। कारोबार के आरंभ में सेंसेक्स 15.87 अंकों की बढ़त के साथ खुला।
नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'निफ्टी' 30.90 अंकों (0.6 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 4,680.50 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 4,731.45 के ऊपरी और 4,642.60 के निचले स्तर तक पहुंचा। कारोबार के आरंभ में निफ्टी 5.15 अंकों की गिरावट के साथ खुला।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 13.85 अंकों (0.24 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 5,688.73 पर बंद हुआ। स्मालकैप सूचकांक में वृद्धि दर्ज की गई और यह 20.17 अंकों (0.32 प्रतिशत) की बढ़त के साथ 6,333.95 पर बंद हुआ।
बीएसई में कारोबार के दौरान तकनीकी कंपनियों, हेल्थकेयर, ऊर्जा और रियल्टी क्षेत्र के शेयर मूल्यों में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई।
तकनीकी कंपनियों के शेयर मूल्यों में 1.41 प्रतिशत, हेल्थकेयर क्षेत्र के शेयर मूल्यों में 1.35 प्रतिशत, ऊर्जा क्षेत्र के शेयर मूल्यों में 1.28 प्रतिशत और रियल्टी के शेयर मूल्यों में 1.20 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications