'विचार' को सम्मान मिला है: दीप जोशी
इस वर्ष का मैगसेसे पुरस्कार फिलीपीन्स के एक पर्यावरणविद् और जोशी सहित छह लोगों को प्रदान किया गया है। इस पुरस्कार को एशिया का नोबल पुरस्कार माना जाता है। 62 वर्षीय जोशी को यह पुरस्कार देश में गैर सरकारी संगठनों को पेशेवर स्वरूप प्रदान करने में उनकी दृष्टि और नेतृत्व के लिए प्रदान किया गया है।
जोशी ने आईएएनएस से कहा, "यह किसी व्यक्ति का सम्मान नहीं है। यह सम्मान ग्रामीण समुदाय के दिल और दिमाग में हुए परिवर्तन के विचार को मिला है। लोगों की सहायता करने के विचार में रूचि दिखाने की जरूरत है। इसके लिए आपको अपनी जिंदगी का कुछ वक्त अन्य लोगों के लिए कुर्बान करना होगा।"
जोशी ने कहा, "यह आपकी जरूरत है, इसलिए ग्रामीण भारत में आप अवसर पैदा कर रहे हैं और इसकी मांग भी सबसे अधिक है। समाज से जो बाहर रह गए हैं ऐसे लोगों के लिए आपको अपने दिलों में दया का भाव और उनके प्रति प्रतिबद्धता जाहिर करनी होगी।"
जोशी 'प्रोफेशनल असिसटेंस फॉर डेवलपमेंट एक्शन' (प्रधान) नामक संस्था के सह संस्थापक हैं। यह संस्था ग्रामीण क्षेत्रों के निर्धन लोगों के विकास के लिए काम करती है। जोशी ने अमेरिका के हावर्ड और मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी जैसे प्रमुख संस्थानों में अध्ययन किया है लेकिन उन्होंने अपना जीवन समाज सेवा में लगा दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications