थाईलैंड में जहाज रनवे से फिसला
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार बैंकाक एयरवेज के विमान ने सुबह कराबी से सामुई के लिए उड़ान भरी थी। यह विमान तड़के 2.30 बजे उतरते समय रनवे पर फिसल गया।
विमान कंपनी की प्रवक्ता नानविपा गिजानन ने विमान के रनवे से फिसलने और यात्रियों के घायल होने की पुष्टि की है लेकिन वह घायल यात्रियों की संख्या के बारे में कोई जानकारी नहीं दे सकीं।
माना जा रहा है कि विमान के उतरते समय हो रही भारी वर्षा से यह दुर्घटना हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications