मेक्सिको के राष्ट्रपति को आर्थिक सुधार के लक्षण दिखे
अखबार प्रेंसा लेटिना के मुताबिक केल्डेरोन ने रविवार को यह बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि इस सच्चाई के बावजूद की आर्थिक संकट की वजह से सकल घरेलू उत्पाद में 10 फीसदी की कमी आई है, हमें सुधार के संकेत दिख रहे हैं। जून महीने में 20,000 रोजगार सृजन किए गए हैं।
उन्होंने इस मौके पर लोगों के भीतर घर कर गई असुरक्षा की भावना का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सरकार को लोगों की सुरक्षा और उनकी संप्रभुता सुनिश्चित करनी होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications