चुनाव से पहले काबुल पर 8 रॉकेट दागे
समाचार एजेंसी डीपीए से बातचीत में आतंरिक मंत्रालय के अधिकारी जेमराई बशारी ने कहा, "आज सुबह करीब चार बजे काबुल शहर पर आठ रॉकेट हमले हुए और ये रॉकेट काबुल शहर के विभिन्न जिलों में गिरा।"
बशारी ने कहा कि यह सौभाग्य ही था कि इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि रॉकेट जिस जगह से दागे गए थे उस स्थान पर पुलिस बल को तुरंत तैनात कर दिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications