सर्पाकार नाव दौड़ का लुत्फ उठाएंगी सोनिया
जिलाधिकारी मिन्नी एंटनी ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि इस वर्ष की नेहरू ट्रॉफी सर्पाकार नाव दौड़ प्रतियोगिता में हजारों पर्यटकों के अलावा देश की कई नामचीन हस्तियां शिरकत करेंगी जिनमें सोनिया गांधी भी शामिल हैं।
उन्होंने कहा, "गांधी के अलावा इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अंबिका सोनी, कुमारी शैलजा, शशि थरूर और प्रवासी मामलों के मंत्री व्यालार रवि भी हिस्सा लेंगे।"
आयोजन समिति के सदस्य टोमी पुलिकट्टिल ने कहा कि पहली बार इतने नामचीन लोग इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
उन्होंने कहा, "यह आयोजन अब अंतर्राष्ट्रीय स्तर का हो चला है। इसकी हमें बेहद खुशी है। कई विशेष अतिथि इसमें शिरकत करेंगे इसलिए हम सुरक्षा के पुख्ता इंतजार करेंगे। इसके लिए हम जल्द ही एक बैठक करेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications