जन्मदिन पर छुट्टी नहीं लेंगे ओबामा
व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव राबर्ट गिब्स ने नियमित दैनिक प्रेस वार्ता के दौरान सोमवार को कहा कि दोपहर भोज में स्वास्थ्य क्षेत्र, अर्थव्यवस्था, ऊर्जा कानून और 'कारों के लिए धन कार्यक्रम' पर चर्चा होने की संभावना है। इस कार्यक्रम में संघीय सरकार बेहतर माइलेज के लिए पुरानी कारों के बदले नई कारों को खरीदने पर लोगों को 4,500 डॉलर तक देगी।
बहरहाल गिब्स ने यह नहीं बताया कि ओबामा शेष दिन कैसे बिताएंगे।
ओबामा ने शनिवार को कैम्प डेविड में सप्ताहांत के दौरान अपने जन्मदिन से पहले ही दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ छुट्टियां मनाईं। समाचार पत्र 'वाशिंगटन पोस्ट' के अनुसार शनिवार को कैम्प डेविड में पत्नी, बेटियों और सास के अलावा ओबामा के शिकागो के बचपन के दोस्त भी एकत्र हुए।
राष्ट्रपति ने अपने दोस्तों के साथ बास्केटबाल और बॉउलिंग खेला।
उल्लेखनीय है कि ओबामा ने अपना पिछला जन्मदिन बोस्टन में करीब 850 लोगों के साथ मनाया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications