लादेन का इस्तेमाल कर रहा था अमेरिका!

उस दौरान अमेरिका तालिबान के आतंकवादियों को मध्य एशिया में अपने किसी मकसद के लिए इस्तेमाल करना चाहता था। एफबीआई में टर्किश भाषा के अनुवादक रहे सिबेल एडमंड्स ने यह खुलासा एक रेडियो कार्यक्रम में किया।
अमेरिका ने खुद बनाए लादेन से संबंध
एडमंड्स ने कहा कि अमेरिका ने खुद लादेन और तालिबानी नेताओं से घनिष्ठ संबंध बनाए थे। 11 सितंबर 2001 के दिन तक उनके संबंध काफी अच्छे थे, लेकिन हमले के तुरंत बाद सारे समीकरण बदल गए।
एडमंड्स ने कहा कि यह फर्स्ट-हैंड इंफॉर्मेशन है, जो मैं दे रही हूं। ऐसी तमाम बातें हैं, जो अमेरिका नहीं चाहता है कि लोगों के सामने आएं। एडमंड्स के मुताबिक अमेरिका-तालिबान के बीच प्रगाढ़ संबंध लादेन को चइन समेत मध्य एशिया में एक खास ऑपरेशन के लिए बनाए गए थे। तालिबान का इस्तेमाल ठीक उसी तरह किया जाना था, जिस तरह अफ्गानी लड़ाकुओं का इस्तेमाल 1979-89 में सोवियत संघ की लड़ाई में किया गया था।


Click it and Unblock the Notifications