सूफी मोहम्मद पर देशद्रोह का आरोप

सूफी के भाषण के आधार पर ही पुलिस ने उनके ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया है। भाषण में सूफ़ी मोहम्मद ने कहा था कि वह लोकतंत्र में विश्वास नहीं रखते, पाकिस्तान की न्यायपालिका और संसदीय व्यवस्था में उनका यक़ीन नहीं है।
सूफ़ी मोहम्मद वही मौलाना हैं जिन्होंने स्वात घाटी में सरकार और चरमपंथियों के बीच शांति समझौता करवाने में मुख्य भूमिका निभाई थी. यह समझौता अब टूट चुका है। मौलाना के ख़िलाफ़ अगर ये आरोप सही पाए गए तो उन्हें आजीवन कारावास और यहां तक कि फांसी की सजा हो सकती है।


Click it and Unblock the Notifications