बिहार: कोसी, गंडक नदियां भी उफनाईं

Bihar flood
पटना। बिहार में उफनाई बागमती नदी बाद अब कोसी और गंडक नदियां भी उफान पर आ गई हैं। बिहार में तीन प्रमुख नदियां खतरे के निशान से काफी ऊपर बह रही हैं। माना जा रहा है कि खतरा दिन प्रतिदिन बढ़ ही रहा है। नदियों के उफनाने का प्रमुख कारण नेपाल में हो रही मूसलाधार बारिश है।

नेपाल में लगातार हो रही बारिश के कारण बिहार की प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। इस कारण मुजफ्फरपुर व आस-पास के जिलों में स्थिति गंभीर बनी हुई है। हालांकि सीतामढ़ी पहले ही बाढ़ की चपेट में आ चुका है।

कोसी सबसे ज्‍यादा उफान पर

बाढ़ नियंत्रण केंद्र से प्राप्‍त आंकड़ों के मुताबिक बागमती नदी बेनीवाद में 64 सेंटी मीटर ऊपर बह रही है। कमला बलान नदी झंझारपुर में 05 और कोसी नदी बसुआ में खतरे के निशान से 19 सेंटी मीटर उपर बह रही है। कोसी, गंडक और अधवारा समूह नदियों के जलस्तर में तेजी से वृद्धि होने की संभावना है। बतया जा रहा है कि अगले 24 घंटे के दौरान राज्य में भारी बारिश होने की आशंका है, जिसके बाद जल स्‍तर और बढ़ जाएगा।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में राहत कार्य जारी

सीतामढ़ी के बाढ़ प्रभावित इलाकों के बारे में जानकारी देते हुए मुख्‍यमंत्री नितीश कुमार ने कहा कि बागमती नदी पर टूटे तटबंध की मरम्मत जारी है। साथ ही बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत केंद्रों की स्‍थापना की गई है। साथ ही लोगों के लिए भोजन, पानी, चिकित्सा और दवा की व्यवस्था की गयी है।

साथ ही मुख्‍यमंत्री ने यह घोषणा की है कि राज्‍य के बाढ़ पीड़ितों को एक क्विंटल अनाज, नगद राशि और अन्य राहत मुहैया कराई जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+