सूखा प्रभावित राज्य बना झारखंड

Jharkhand Drought
रांची। झारखंड में मानसून के आने में हुई देरी और फिर अनुमान से कम बारिश के कारण राज्य में सूखे की स्थिति पैदा हो गई है। राज्यपाल की सलाहकार परिषद की बैठक के बाद समूचे प्रदेश को सूखा प्रभावित घोषित कर दिया गया है। इससे पहले परिषद ने प्रांत के 24 जिलों में से 11 को सूखा प्रभावित घोषित किया था।

मानसून के नहीं आने से बुआई नहीं हो पाई और कहीं-कहीं अगर बारिश हुई भी तो फसलें बर्बाद हो गईं। सूखे का सबसे ज़्यादा असर राज्य के संथाल परगना और पलामू प्रमंडल में पड़ा है। चूंकि यहां के किसान केवल काश्तकारी पर निर्भर हैं इसलिए यहां भुखमरी की हालत हो गई है।

भुखमरी को देखते हुए गरीबी रेखा से नीचे जीवन व्यतीत कर रहे परिवारों को निशुल्क अनाज वितरित करने का फैसला किया गया है।

जिला और ब्लॉक मुख्यालय में अनाज के भंडार स्थापित किए जाएंगे। प्रशासन ने गरीबी रेखा से नीचे जीवन व्यतीत कर रही महिलाओं और सेल्फ हेल्प समूह के लिए जन वितरण प्रणाली की 12,500 नई दुकानें आवंटित करने का भी फैसला किया है।

मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार केवल एक चौथाई ही वर्षा हो पाई है जिसकी वजह से हालात गंभीर बने हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+