डीयू के कॉलेज में रैगिंग, छात्र सस्पेंड

छात्र ने आरोप लगाया है कि उसी के हॉस्टल में रहने वाले दो छात्रों ने रविवार को हॉस्टल के कमरा नंबर 64 में उसकी रैंगिंग की। उसने सीनियर्स पर बदसलूकी करने व टॉर्चर करने का आरोप लगाया है।
माता-पिता ने की शिकायत
छात्र के माता−पिता ने जब इस बात की शिकायत कॉलेज प्रशासन से की तो दोनों छात्रों को हॉस्टल से निलंबित कर दिया गया। निलंबित छात्र बीएससी अंतिम वर्ष के हैं।
किरोड़ीमल कॉलेज के प्राचार्य भीम सिंह ने रैगिंग के इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा है कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि दोषी पाए जाने पर आरोपी छात्रों को कॉलेज से भी निकाला जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications