निजी विमान कंपनियों की हड़ताल वापस

निजी विमान कंपनियों की एक प्रतिनिधि संस्था, फेडरेशन ऑफ इंडियन एयरलाइंस (एफआईए) की ओर से मुंबई में जारी एक बयान में कहा गया कि फेडरेशन के महासचिव अनिल बैजल ने अन्य सदस्यों को अपना निर्णय वापस लेने के लिए मना लिया है।
खास शब्दों के इस्तेमाल के साथ बयान में फेडरेशन की ओर से कहा गया है कि यह निर्णय विमान कंपनियों की समस्याओं पर सरकार द्वारा बातचीत की मंशा जाहिर करने के मद्देनजर भी लिया गया है।
समढयाएं सुलझने की आशा
बयान में कहा गया है, "जनता की भावनाओं और हजारों यात्रियों को होने वाली संभावित असुविधाओं तथा सरकार द्वारा विमान कंपनियों के साथ बातचीत करने की मंशा को देखते हुए एफआईए के महासचिव अनिल बैजल ने इंडिगो सहित सभी निजी विमान कंपनियों को इस बात के लिए राजी कर लिया है कि वे 18 अगस्त से उड़ानों को स्थगित करने का फैसला वापस ले लें।"
बयान में आगे कहा गया है, "फेडरेशन के महासचिव ने आशा व्यक्त की है कि सरकार के साथ होने वाली रचनात्मक बातचीत उड्डयन क्षेत्र की समस्याओं को सुलझाने का रास्ता साफ कर देगी।" इन विमान कंपनियों ने शुरू में कहा था कि यदि सरकार एक राहत पैकेज घोषित नहीं करती तो निजी विमान कंपनियां अपनी उड़ानें 18 अगस्त से स्थगित कर देंगी। कंपनियों ने दावा किया है कि उनका सामूहिक घाटा बढ़ कर दो अरब डॉलर से ऊपर पहुंच चुका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications