अफगानिस्तान में बम विस्फोट, 12 मरे

जानकारी के अनुसार यह ब्लास्ट गश्त लगा रहे सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाकर किए गए जिसमें कनाडा के दो सैनिकों की मौत हो गई। गौरतलब है कि वर्ष 2002 से अब तक अफगानिस्तान में 127 कनाडाई सैनिक मारे गए है।
पुलिस प्रमुख के प्रवक्ता नूर अहमद निकजाद ने बताया कि यह बम धमाका रिमोट कंट्रोल के जरिए किया गया। बताया जाता है कि जिस समय यह हमला हुआ उस समय वहां से पुलिस प्रमुख की गाड़ी गुज़र रही थी। संभवतः यह हमला पुलिस प्रमुख को निशाना बनाकर किया गया। घायलों में पुलिस प्रमुख भी शामिल हैं। अन्य घायलों में एक पुलिसकर्मी और 18 नागरिक हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications