रेन डांस में बजरंग दल का उत्पात

कान्हा फन सिटी में आयोजित रेन डांस पार्टी में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर उत्पात मचाया। प्रदर्शनकारियों ने वॉटर पार्क में घुसकर तोड़फोड़ की और पथराव किया, जिस कारण पार्टी को बीच में ही रोकना पड़ा। असल में हिंदूवादी कार्यकर्ता पार्टी में महिलाओं व लड़कियों के अश्लील डांस का विरोध कर रहे थे। इस मौके पर डांस करने के लिए मुंबई की युवतियों को विशेष कर बुलाया गया था।
शराब के नशे में लड़कियां
कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब वे पार्टी में पहुंचे, उस समय वहां दो दर्जन से ज्यादा लड़कियां शराब के नशे में लड़कों के साथ अश्लील डांस कर रही थीं। साथ ही कुछ लड़कियां वहीं रैंप के नीचे आपत्तिजनक अवस्था में भी थीं। तभी कार्यकताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा शुरू होते ही लड़कियां भागने लगीं, जिन्हें कार्यकर्ताओं ने पुलिस की मौजूदगी में पकड़कर थाने भिजवाया।
बजरंग दल के जिला संयोजक कमलेश ठाकुर का कहना है कि पार्टी में दो विधायक भी शामिल होने वाले थे, लेकिन वे हंगामे की सूचना मिलने पर वो नहीं पहुंचे। मामला शांत होने के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने फन सिटी के मालिक व पार्टी के आयोजकों के खिलाफ मामला दर्ज कराया।


Click it and Unblock the Notifications