मुकेश पर बरसे अनिल अंबानी

मुकेश पर बरसे अनिल अंबानी

अनिल अंबानी ने अपनी कंपनी की दादरी बिजली परियोजना में हो रही देरी के लिए अपने बड़े भाई मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड (आरआईएल) को ज़िम्मेदार ठहराया है.

उन्होंने आरोप लगाया है कि आरआईएल जान-बूझकर गैस का कम उत्पादन कर रही है ताकि क़ीमतों को ऊँचा रखा जा सके.

अनिल अंबानी लोकसभा में दिए पेट्रोलियम मंत्री मुरली देवड़ा के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे.

मुरली देवड़ा ने लोकसभा में कहा था कि अनिल अंबानी की 7800 मेगावाट की गैस आधारित दादरी बिजली परियोजना को अन्य समान परियोजनाओं के साथ ही गैस का आवंटन होगा.

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने लोकसभा में इस पर सवाल उठाया था. अनिल अंबानी का कहना है कि आरआईएल की दुर्भावना के कारण ही दादरी परियोजना शुरू नहीं हो पा रही है.

मांग

पेट्रोलियम मंत्री ने लोकसभा में यह भी जानकारी दी थी कि रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड की केजी-डी6 फ़ील्ड से प्रतिदिन तीन करोड़ 10 लाख स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर गैस का उत्पादन हो रहा है.

इस पर अनिल अंबानी का कहना है कि आरआईएल जान-बूझकर गैस का कम उत्पादन कर रहा है क्योंकि गैस की मांग कम है और क़ीमतें बढ़ रही हैं.

उन्होंने आरआईएल की केजी-डी6 फ़ील्ड की लागत का लेखा परीक्षण कराने की भी मांग की. अनिल अंबानी ने यह भी मांग की कि पूर्वी तट से पश्चिमी तट तक गैस ले जाने के लिए मुकेश अंबानी की कंपनी जितना पैसा ले रही है, उसे भी कम किया जाए.

अनिल अंबानी ने पेट्रोलियम मंत्री के उस बयान का स्वागत किया जिसमें उन्होंने कहा था कि सरकार का उद्योगपतियों या उद्योगों के निजी विवाद से कोई लेना-देना नहीं है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+