पश्चिम बंगाल के मंत्री सुभाष चक्रबर्ती का निधन
पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ वाम मोर्चा के अध्यक्ष बिमान बोस ने बताया कि चक्रबर्ती को गत मंगलवार रात साल्ट लेक स्थित एएमआरआई अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उनके ह्रदय में गड़बड़ी के अलावा उनका गुर्दा भी ठीक से काम नहीं कर रहा था।
अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक देवाशीष शर्मा ने आईएएनएस से कहा कि प्लेटलेट्स की संख्या में वृद्धि के लिए चक्रबर्ती को रविवार की रात रक्त चढ़ाया गया था। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बुद्धदेब भट्टाचार्य और माकपा के कई अन्य वरिष्ठ नेता सोमवार सुबह अस्पताल पहुंचे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications