तिपाईमुख परियोजना की खालिदा ने फिर आलोचना की
खालिदा ने रविवार को एक जनसभा में कहा कि गुटनिरपेक्ष आंदोलन के शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा हसीना को यह भरोसा दिलाया गया कि भारत ऐसा कुछ भी नहीं करेगा जो बांग्लादेश के हितों के खिलाफ हो। इसके बावजूद भारत बांध धीरे-धीरे बनवा रहा है।
समाचार एजेंसी यूनाईटेड न्यूज ऑफ बांग्लादेश (यूएनबी) के मुताबिक खालिदा ने जनसभा में मनमोहन सिंह से पूछा,"आपका आश्वासन कहां है?"
उन्होंने तिमाईमुख परियोजना के खिलाफ आठ अगस्त से तीन दिनों के लांग मार्च निकाला जाने का समर्थन किया। हालांकि इसमें उन्होंने खुद शामिल होने से इंकार किया।
इस मार्च का आयोजन तिपाईमुख बांध प्रतिरोध समिति (टीडीपीसी) ओर सिलहट मंडल विकास कार्रवाई परिषद (एडीडीएसी) की ओर से किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications