बैंक कर्मचारी 6 और 7 अगस्त को हड़ताल पर रहेंगे
अखिल भारतीय बैंक अधिकारी संघ के उपाध्यक्ष एन.एस. विर्क ने कहा, "हमारी बातचीत सफल नहीं रही। हम मंगलवार को फिर से बैठक कर रहे हैं। लेकिन आज की तारीख में हम 21 जुलाई को दिए गए नोटिस के आधार पर हड़ताल पर जा रहे हैं।"
हड़ताल की घोषणा बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों के अलग-अलग नौ संघों के संगठन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने की है।
सरकार ने इन संघों से कहा था कि वे बैंकों के प्रबंधन के संगठन इंडियन बैंक एसोसिएशन व मुख्य श्रम आयुक्त के साथ बातचीत करें।
कर्मचारियों की मांगों में वेतन में वृद्धि और विकलांग कर्मचारियों व कर्मचारियों की मौत पर उनके परिजनों को पर्याप्त सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग प्रमुख है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications