इजरायली विदेश मंत्री के खिलाफ मामला दर्ज करने की सिफारिश
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार सांसद रहने के दौरान लिबरमैन द्वारा विदेशी व्यापारियों से लाखों डॉलर घूस के रूप में लिए जाने का संदेह है।
इजरायली कानून के अनुसार सांसदों को वेतन के अलावा अन्य कोई भुगतान लेने के अनुमति नहीं है।
अपनी पुत्री के नाम पर साइप्रस में एक फर्जी परामर्श कंपनी स्थापित करके अपने नजदीकी सहयोगियों के माध्यम से लिबरमैन ने धन हासिल किया।
पुलिस की घोषणा के बाद लिबरमैन के कार्यालय से जारी एक बयान में कहा गया कि मंत्री के खिलाफ एक जांच आरंभ करने का कोई वास्तविक आधार नहीं है और यदि संदेह का कोई आधार होता तो जांच में एक दशक नहीं लगता।
सरकारी अटार्नी मोशे लाडोर इस बात का फैसला करेंगे कि पुलिस की सिफारिश का पालन किया जाए या नहीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications