बांग्लादेश में दुष्कर्म के आरोपी मेयर पर मामूली जुर्माना

ढाका, 3 अगस्त (आईएएनएस)। बांग्लादेश में अपनी नाबालिग आया से कथित दुष्कर्म के आरोपी एक नगर के कार्यवाहक मेयर के खिलाफ न तो पुलिस ने कोई मामला दर्ज किया और न ही उन्हें कोई कठोर दंड ही मिला।

कार्यवाहक मेयर को महज 40,000 टका (575 डॉलर) का जुर्माना भरना पड़ा।

यह घटना खाग्रचारी जिले की मातिरंगा नगरपालिका की है। मातिरंगा के कार्यवाहक नगरपालिका प्रमुख अबुल कलाम आजाद ने कथित तौर पर नौ वर्ष की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।

यह बच्ची आजाद के घर पिछले दो वर्षो से आया के रूप में काम कर रही थी। उसने मीडिया को बताया कि पुलिस और आजाद की ओर से मामले की शिकायत न करने की धमकी दी गई थी।

इस मामले का निपटारा 'सलिश कोर्ट' के अंदर कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि 1976 और 1979 में आए दो अध्यादेशों के मुताबिक सलिश कोर्ट के कार्यक्षेत्र में नाबालिग के साथ जुड़े अपराधों का निपटारा करना है।

गौरतलब है कि आजाद बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की स्थानीय इकाई के उपाध्यक्ष हैं। मातिरंगा के पुलिस प्रमुख मोहम्मद अब्दुल कय्यूम ने कहा कि उन्होंने इस मामले के बारे में सुना था लेकिन कोई इसकी शिकायत दर्ज कराने थाने नहीं आया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+