पंजाब विश्वविद्यालय के दो छात्रों को रैगिंग के लिए जेल भेजा गया

पुलिस ने कहा है कि पंजाब विश्वविद्यालय के युनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी (यूआईईटी) विभाग द्वितीय वर्ष के दो छात्रों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है। उन्हें रविवार की शाम गिरफ्तार किया गया था।

छात्रावास के वार्डन द्वारा एक औपचारिक शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद यूआईईटी में अध्ययनरत सौरव नांदल और रूपेश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

जांच अधिकारी सुखबीर राणा ने सोमवार को आईएएनएस को बताया, "हमने दोनों आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश किया और अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। हमारी जांच अभी जारी है।"

पंजाब विश्वविद्यालय ने भी जांच पूरी होने तक दोनों छात्रों को निलंबित कर दिया है।

पंजाब विश्वविद्यालय में छात्र कल्याण संकाय के डीन नवल किशोर ने आईएएनएस से कहा, "जब दोनों छात्र बयान के लिए उपलब्ध होंगे तो हम मामले की अपने स्तर पर एक अलग जांच शुरू करेंगे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हम उसमें हस्तक्षेप नहीं कर सकते।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+