मैं उत्तर प्रदेश को पोलियो मुक्त देखना चाहता हूं : कलाम

लखनऊ स्थित छत्रपति साहूजी महाराज चिकित्सा विश्वविद्यालय (सीएसएमएमयू) में आयोजित एक कार्यक्रम में डॉ. कलाम ने कहा, "मैं चाहता हूं कि उत्तर प्रदेश से पोलियो वायरस का उन्मूलन किया जाना चाहिए। चिकित्सक और शोधकर्ता इस बीमारी को जड़ से मिटाने के लिए एकजुट होकर एक मिशन के तहत काम करें।"

मालूम हो कि इस वर्ष देश में पोलियो के 136 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें 97 अकेले उत्तर प्रदेश के हैं। पूर्व राष्ट्रपति ने पोलियो उन्मूलन के अलावा चिकित्सकों और शोधकर्ताओं से ह्दय रोगों, तपेदिक और मलेरिया के खिलाफ सरल और अधिक प्रभावी परीक्षण व उपचार के साथ आगे आने की अपील की।

अगले कुछ दशकों के लिए सीएसएमएमयू के बारे में अपना दृष्टिकोण प्रकट करते हुए कलाम ने कहा कि स्नातक स्तर से ही यहां शोध को प्रोत्साहन दिया जाना चाहिए। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि अन्य चिकित्सा संस्थानों के साथ मिलाकर सीएसएमएमयू को स्वास्थ्य चिकित्सा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण और जन कल्याणकारी शोध करने चाहिए।

पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि कम लागत पर लोगों को गुणवत्तापरक उपचार और ग्रामीण लोगों के लिए बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराना चिकित्सा क्षेत्र के लिए भावी चुनौतियां हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+