हिरासत में मौत के मामले में थाना-प्रभारी गिरफ्तार (लीड-1)

जिले के पुलिस प्रमुख एन. के. श्रीवास्तव ने आईएएनएस को बताया कि पुलिस हिरासत में सलीम(25) की कथित पिटाई से हुई मौत के आरोपी फरार थाना प्रभारी राहुल शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया गया है। भोजीपुरा थाने के प्रभारी शुक्ला के खिलाफ हत्या का मामला पहले ही दर्ज हो चुका है।

पुलिस के मुताबिक लखीमपुर खीरी के ईंट भट्ठे में मजदूरी करने वाले तीन व्यक्ति (अहमद, छोटे और सलीम) बरेली स्थित अपने घर लौट रहे थे, तभी रविवार देर रात रेलवे स्टेशन के निकट जिले की भोजीपुरा थाने की पुलिस उन्हें पकड़कर थाने ले आई और थाने में तीनों की कथित तौर पर जमकर पिटाई की। इस दौरान सलीम की पुलिस हिरासत में ही मौत हो गई। खुद को फंसता देख पुलिस ने छोटे और अहमद को छोड़ दिया।

छोटे ने संवाददाताओं को बताया कि थाने में बेवजह हमारी पिटाई की गई। आज तड़के हमारे साथी सलीम को खून की उल्टियां हुई और फिर उसकी मौत हो गई। सलीम की मौत से घबराकर पुलिस ने हमें मुंह बंद रखने की धमकी देकर छोड़ दिया।

छोटे ने पुलिस (थाना प्रभारी) पर 15,000 हजार रूपये छीनने का आरोप भी लगाया।

छोटे के इस आरोप पर जिले के पुलिस प्रमुख श्रीवास्तव ने कहा कि थाने में लाकर पिटाई करने से पहले थानाप्रभारी द्वारा रूपए छीनने के आरोप की जांच कराई जा रही है।

उधर सलीम की पुलिस हिरासत में मौत से आक्रोशित परिजनों ने आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। आला पुलिस अधिकारियों कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद ही वे शांत हुए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+