अफगानिस्तान में बम विस्फोट, 12 मरे
काबुल, 3 अगस्त (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के पश्चिमी हेरात शहर में सोमवार को सड़क के किनारे हुए बम विस्फोट में दो पुलिस अधिकारियों सहित 12 व्यक्ति मारे गए और 20 घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस प्रवक्ता ने दी।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार बम विस्फोट रिमोट कंट्रोल के जरिए उस समय किया गया जब पुलिस प्रमुख की कार वहां से गुजर रही थी। यह जानकारी पुलिस प्रमुख के प्रवक्ता नूर अहमद निकजाद ने दी।
निकजाद ने बताया कि समझा जाता है कि हमला पुलिस प्रमुख को निशाना बनाकर किया गया। घायलों में पुलिस प्रमुख भी शामिल हैं। अन्य घायलों में एक पुलिसकर्मी और 18 नागरिक हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications