पंजाब विधानसभा की 3 सीटों पर उपचुनाव, मतदान जारी
जलालाबाद, कानुअन और बानूर विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव हो रहे हैं। पहले दो घंटों में इन तीनों सीटों पर 20 से 25 फीसदी मतदान रिकार्ड किया गया। सत्तारूढ़ अकाली दल के लिए जलालाबाद सीट काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि यहां से पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिह बादल चुनाव लड़ रहे हैं।
चुनाव मैदान में बादल को कांग्रेस उम्मीदवार हंसराज जोसन चुनौती दे रहे हैं। बानूर सीट पर भी मुकाबला अकाली दल और कांग्रेस के उम्मीदवारों के बीच है।
तीनों सीटों पर हो रहे उपचुनाव में कुल 21 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। मतगणना गुरुवार को होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications