वैद्यनाथ धाम में 75000 लोगों ने किया जलाभिष्ेाक
द्वादश ज्योर्तिलिंगों में से एक वैद्यनाथ धाम पर सुल्तानगंज की उत्तरवाहिनी गंगा नदी से कांवड़ द्वारा जल लाकर अभिषेक करने की परंपरा है। सोमवार को सुबह तीन बजे से ही कांवड़ियों का सैलाब मंदिर में पूजा करने के लिए उमड़ पड़ा। प्रदोष होने के कारण आज सोमवार का महत्व और बढ़ गया था और इसी कारण महिलाओं की काफी भीड़ नजर आ रही थी। बोलबम-बोलबम के उद्घोष से मंदिर परिसर और आस-पास के क्षेत्र सहित संपूर्ण कांवड़िया पथ गूंज उठा।
मंदिर प्रभारी एवं जिला भूमि सुधार पदाधिकारी क़े क़े ठाकुर ने बताया कि शाम के छ बजे तक मंदिर में भगवान शिव पर जलाभिषेक कर निकलने वाले शिव भक्तों की कुल संख्या 75,000 से ज्यादा थी जबकि अभी दो किलोमीटर लंबी कतार अपनी बारी प्रतीक्षा में लगी हुई है।
उन्होंने कहा कि आज रात तक जलाभिषेक करने वाले शिवभक्तों की संख्या एक लाख तक जा पहुंचेगी। ठाकुर के मुताबिक इस दौरान कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications