Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

ध्यान में लीन है छत्तीसगढ़ सरकार !

राज्य मंत्रिमंडल के 12 सदस्यों में से मुख्यमंत्री सहित नौ सदस्य राजस्थान के माउंट आबू पर्वत पर स्थित प्रजापति ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में आयोजित चार दिवसीय ध्यान पाठ्यक्रम में हिस्सा लेने रविवार को वहां पहुंचे।

मुख्यमंत्री रमन सिंह अपनी पत्नी वीणा सिंह के साथ ध्यान शिविर में हिस्सा ले रहे हैं और वह मंगलवार देर शाम तक रायपुर लौट आएंगे। जबकि उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी बुधवार तक शिविर के सभी सत्रों में हिस्सा लेंगे।

मंत्रियों के अलावा 90 सदस्यीय विधानसभा के दो दर्जन से अधिक विधायक भी अपने परिवार सहित इस ध्यान शिविर में हिस्सा ले रहे हैं। इसमें सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अलावा कांग्रेस के भी विधायक शामिल हैं।

विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक और विपक्ष के नेता रवींद्र चौबे भी ध्यान शिविर में हिस्सा लेने के लिए माउंट आबू में हैं।

स्कूली शिक्षा और लोक निर्माण विभाग मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने आईएएनएस को माउंट आबू से फोन पर बताया, "माउंट आबू में आकर एक अद्भुत अनुभव हुआ है। यहां का पूरा वातावरण अनोखा और शांतिपूर्ण है। ज्यादा प्रतिबद्धता के साथ काम पर ध्यान देने के लिए ध्यान के जरिए ऊर्जा हासिल करने हेतु यह बिल्कुल उपयुक्त जगह है।"

पारिवारिक कारणों से माउंट आबू न जा सके एक कांग्रेसी विधायक ने कहा है, "चूंकि पूरी सरकार माउंट आबू में है, लिहाजा हम आशा करते हैं कि वे नक्सलवाद से निपटने के नए विचारों के साथ वहां से लौटेंगे, जिसने हाल के वर्षो में छत्तीसगढ़ को अपनी चपेट में ले लिया है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+