जहरीली मशरूम खाने से 3 कंबोडियाई सैनिकों की मौत
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक सैन्य अधिकारियों ने बताया कि विगत 24 जुलाई को मशरूम खाने के बाद सैनिकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक सैनिक की 27 जुलाई, दूसरे की मंगलवार और तीसरे की गुरुवार को मौत हो गई।
सेना के उप प्रमुख मास योवेन ने कहा, "सैनिकों को जिला अस्पताल में सही ढंग से उपचार नहीं मिला। मुझे पता चला है कि सैनिकों को तीन दिनों तक बिना दवा दिए रखा गया था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications