ब्रिटिश सरकार ने अपनी अफगानिस्तान नीति का बचाव किया
लंदन, 3 अगस्त (आईएएनएस)। ब्रिटिश सरकार ने उन दावों को खरिज कर दिया है जिनमें कहा गया था कि अफगानिस्तान में सुरक्षा बलों को सही दिशा-निर्देश देने में नाकामी की वजह से सैन्य मिशन कारगर नहीं दिख रहा है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक रविवार को हाउस ऑफ कामन की विदेश मामलों की समिति की एक रिपोर्ट में कहा गया कि उच्च स्तर पर अवास्तविक योजना और सरकारी विभागों में कमजोर समन्वय की वजह से अफगानिस्तान में ब्रिटेन का उत्तरदायित्व अलग-थलग पड़ गया है।
उधर, ब्रिटेन के रक्षा मंत्री बिल रैमेल ने कहा, "हम सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित किए हैं और मैं पूरे सम्मान के साथ कहना चाहता हूं कि इस रिपोर्ट में पूरी सच्चाई नहीं है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications