मोर मारने के आरोप में तीन गिरफ्तार
जिले के भिनगा थाना प्रभारी सत्यकांत यादव ने सोमवार को आईएएनएस को बताया कि रविवार को मोरों को गोली मारने वाले तीन शिकारियों को सोमवार को बंटिवा इलाके से गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर की गई छापेमारी के बाद आरोपी अजीजुर्लहमान, मो. अरमान और चांद मोहम्मद को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तीन मोरों के शव बरामद किए गए हैं।
पुलिस के मुताबिक तीनों शिकारियों ने प्रारंभिक पूछताछ में स्वीकार किया कि वे पिछले एक साल से मोरों को मारकर उनके मांस और पंखों की तस्करी प्रदेश के साथ-साथ दूसरे राज्यों में भी कर रहे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications