पाकिस्तानी सेना ने 19 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार देश के स्वात घाटी और बुनेर क्षेत्र से पिछले 24 घंटों के दौरान सेना ने 19 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है।
पाकिस्तानी सेना के बयान में बताया गया है कि 17 आतंकवादियों को स्वात घाटी से गिरफ्तार किया गया, जबकि दो आतंकवादियों को बुनेर इलाके से गिरफ्तार किया गया है।
अधिकारियों के मुताबिक आतंकवादी अब स्वेच्छा से आत्मसमर्पण करने के लिए आ रहे हैं।
बुनेर इलाके से तलाशी अभियान के दौरान भारी संख्या में हथियार भी बरामद किए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications