अफगानिस्तान में 2 कनाडाई सैनिकों की हत्या
ओटावा, 3 अगस्त (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के दक्षिणी हिस्से में गश्त लगा रहे सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाकर किए गए विस्फोट में कनाडा के दो सैनिकों की मौत हो गई।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक अधिकारियों ने बताया कि यह घटना कंधार शहर से लगभग 15 किलोमीटर की दूरी पर रविवार दोपहर हुई।
विस्फोट में एक सैनिक घायल भी हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
गौरतलब है कि वर्ष 2002 से अब तक अफगानिस्तान में 127 कनाडाई सैनिक मारे गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications