जुलाई में हुंडई की बिक्री 54 फीसदी बढ़ी
नई दिल्ली, 3 अगस्त (आईएएनएस)। देश की अग्रणी कार निर्माता कंपनी हुंडई मोटर इंडिया ने सोमवार को कहा है कि पिछले माह के दौरान उसकी घरेलू बिक्री में 54 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
कंपनी ने जुलाई माह में 23,193 वाहनों की बिक्री की जबकि पिछले वर्ष की इसी अवधि में उसने 15,066 वाहनों की बिक्री की थी।
कंपनी ने जुलाई में 22,350 वाहनों का निर्यात किया, जबकि पिछले साल की समान अवधि में 21,086 वाहन निर्यात किए गए थे।
कंपनी की कुल बिक्री पिछले वर्ष की समान अवधि के 36,152 से बढ़कर 45,543 हो गई।
कंपनी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (विपरण व बिक्री) अरविंद सक्सेना ने कहा, "जुलाई में हुंडई इंडिया ने शानदार बढ़ोतरी दर्ज की है और लगता है कि बाजार में स्थिरता आ गई है। आने वाले समय में हम आशा करते हैं कि निर्यात और घरेलू बाजार में तेजी जारी रहेगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications