निजी एयरलाइंसों को कोई प्रोत्साहन पैकेज नहीं: पटेल (लीड-1)
पटेल ने यहां पत्रकारों से कहा, "निजी एयरलाइंसों के लिए वित्तीय प्रोत्साहन का सवाल ही नहीं उठता। हम एयर इंडिया को भी कोई प्रोत्साहन देने नहीं जा रहे हैं, जिसका नियंत्रण सरकार के पास है।"
यद्यपि, उन्होंने कहा कि उड्डयन क्षेत्र की समस्याओं से सरकार अवगत है और यह एक महत्वपूर्ण सेक्टर है। "हम हर संभव उपाय कर इनकी सहायता करने की कोशिश करेंगे।"
सरकार के कड़े रुख और यात्रियों की नाराजगी को देखते हुए रविवार देर रात निजी विमान कंपनियों ने 18 अगस्त को अपनी सभी सेवाएं स्थगित करने की घोषणा वापस ले ली थी, लेकिन वे सरकार के रुख से संतुष्ट नहीं है।
इस बारे में जेट एयरवेज के चेयरमैन नरेश गोयल ने एक समाचार चैनल से कहा, "सभी को जानना चाहिए कैसे उड्डयन क्षेत्र चल रहा है। यह किसी सहायता या प्रोत्साहन का सवाल नहीं है। उद्योग निरंतर लाभ के बिना नहीं चल सकता।"
इन कंपनियों ने पिछले माह धमकी दी थी कि अगर सरकार उन्हें प्रोत्साहन पैकेज नहीं देती है तो वे अगले माह से अपनी उड़ाने स्थगित कर देंगी। कंपनियों का दावा है कि वर्तमान वित्तीय संकट के कारण उन्हें करीब दो अरब डॉलर का नुकसान हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications