घर के बाहर लिख दिया 'गरीब परिवार'!
नरसिंहपुर जिले में गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों और अत्यंत गरीब परिवारों की गिनती का काम चल रहा है। जिले में बिल्हरा एक ऐसा गांव है, जहां घरों के बाहर संख्या दर्ज किए जाने के साथ ही 'गरीब परिवार' भी लिखा गया है।
गांव वाले और खासतौर से उन घरों में रहने वाले गरीब परिवार सरकारी तौर पर हुई इस पहल से बेहद आहत हैं। वे अपने घरों के बाहर गरीब लिखने को अपमान करार दे रहे हैं।
नरसिंहपुर जिले के कलेक्टर विवेक पोरवाल ने आईएएनएस से चर्चा करते हुए स्वीकारा है कि बिल्हरा गांव में कुछ घरों के बाहर गरीब परिवार लिखा गया है। वह कहते हैं कि यह ग्राम पंचायत सचिव की गलती से हुआ है। जिन घरों के बाहर गरीब परिवार लिखा गया है उसे मिटाया जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**


Click it and Unblock the Notifications