बजाज दोपहिया वाहनों की बिक्री में मामूली गिरावट
इस वर्ष जुलाई में बजाज के 168,731 दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई है। पिछले वर्ष जुलाई में बजाज के 169,971 दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई थी।
कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसकी मोटरसाइकिलों की बिक्री में 0.3 प्रतिशत की गिरावट आई है। पिछले वर्ष जुलाई में 168,163 मोटरसाइकिलों की बिक्री की तुलना में इस वर्ष जुलाई में 168,163 मोटरसाइकिलों की बिक्री हुई।
बहरहाल बजाज के तिपहिया वाहनों की बिक्री में 1.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई। कंपनी ने जुलाई 2008 के 23,733 तिपहिया वाहनों की तुलना में इस वर्ष जुलाई में 24,104 तिपहिया वाहनों की बिक्री की।
बयान में कहा गया है कि इस माह कंपनी की कुल बिक्री में 0.4 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। पिछले वर्ष के जुलाई माह के 193,704 वाहनों की तुलना में इस जुलाई में 192,835 वाहनों की बिक्री हुई है।
कंपनी ने कहा कि 17 जुलाई को लांच नई मोटरसाइकिल डिस्कवर डीटीएस-एसआई को बेहतरीन प्रतिक्रिया मिली है और अब तक करीब 10,000 मोटरसाइकिलें बिक चुकी हैं। अगस्त में इससे दोगुनी डिस्कवर डीटीएस-एसआई मोटरसाइकिलें बेचने की योजना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications