खुमैनी ने अहमदीनेजाद के नाम पर मुहर लगाई (लीड-1)
उल्लेखनीय है कि 12 जून को हुए राष्ट्रपति चुनाव में अहमदीनेजाद को विजयी घोषित किया गया था। उसके बाद विपक्षी पार्टियों ने चुनाव में अनियमितता का आरोप लगाया था और उन्होंने व्यापक पैमाने पर विरोध प्रदर्शन आयोजित किए थे।
प्रेस टीवी ने खबर दी है कि खुमैनी ने यह घोषणा तेहरान में सोमवार को आयोजित एक समारोह में की। समारोह में सरकार के वरिष्ठ अधिकारी और ईरान की सर्वोच्च संस्था, गार्जियन काउंसिल के सचिव उपस्थित थे।
ईरानी संविधान के अनुसार पदभार संभालने के पहले राष्ट्रपति को वहां के सर्वोच्च नेता की मंजूरी लेनी होती है।
अहमदीनेजाद बुधवार को संसद में आयोजित एक समारोह में राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे।
इसके बाद वह दो हफ्तों के भीतर अपने मंत्रिमंडल का गठन करेंगे और मंजूरी के लिए उसे संसद के समक्ष पेश करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications