रिलायंस इंडस्ट्री ने गैस का उत्पादन स्तर कम बना रखा है : अनिल अंबानी
लोकसभा में सोमवार को देवड़ा के दिए बयान पर अनिल अंबानी ने कहा कि वह सरकार के रुख से खुश है। सरकार ने मंत्रिमंडलीय समूह के सुझाव के आधार पर कहा है कि उत्तर प्रदेश के दादरी में प्रस्तावित बिजली संयंत्र को कृष्णा-गोदावरी बेसिन के गैस की आपूर्ति की जाएगी। आंध्र प्रदेश के तटीय इलाके में स्थित कृष्णा-गोदावरी बेसिन उद्योगपति मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्री को आवंटित की गई है।
अनिल ने कहा, "मैं माननीय पेट्रोलियम मंत्री के संसद में दिए बयान का स्वागत करता हूं, जिसमें उन्होंने उत्तर प्रदेश के दादरी में धीरूभाई अंबानी एनर्जी सिटी में रिलायंस पावर की प्रस्तावित परियोजना के लिए गैस उपलब्ध कराने की बात कही है।"
उन्होंने कहा, "जैसा कि मंत्री ने कहा कि दादरी परियोजना का निर्माण नहीं हुआ है और न ही वह संचालित हो रही है, तो मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि यह स्थिति रिलायंस इंडस्ट्री ने पैदा की है। वह समझौते के मुताबिक रिलायंस नेचुरल र्सिोसेज और एनटीपीसी को भंडारण करने लायक गैस की आपूर्ति करने के इंकार करती रही है।"
अनिल ने कहा कि मुरली देवड़ा के बयान से भी कुछ चिंताएं पैदा होती है। विशेषकर कृष्णा-गोदावरी से उत्पादित गैस के स्तर को लेकर, जिसको लेकर रिलायंस रिसोर्सेज रिलायंस इंडस्ट्री के साथ कानूनी जंग लड़ रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications