ग्वालियर में नकली घी के 5 कारोबारियों पर रासुका की कार्रवाई
ग्वालियर के कलेक्टर आकाश त्रिपाठी ने सोमवार को आईएएनएस को बताया है कि पिछले 10 माह से नकली घी का कारोबार करने वाले व्यापारियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के चलते कई ऐसे व्यापारियों के चेहरे बेनकाब हुए हैं जो नकली घी का कारोबार करते है।
उन्होंने आगे बताया है कि इस कारोबार में लगे श्रीजी डेरी के प्रीतम अग्रवाल, राधेश्याम अग्रवाल, आर. के. डेरी के राजकुमार अग्रवाल, सवरेत्तम मिल के जीतू कुशवाहा और पंकज ट्रेडिंग कम्पनी के मनोज अग्रवाल के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की गई है। ये वे सभी व्यापारी है जिनके यहां से कई बार नकली घी बरामद किया जा चुका है।
मालूम हो कि ग्वालियर नकली घी के कारोबार का गढ़ बन चुका है। यहां हर ब्रान्ड का घी बनाया जाता है। जिला प्रशासन ने नकली घी के कारोबार को रोकने के लिए एक विशेष प्रकोष्ठ का भी गठन किया है। इस प्रकोष्ठ ने पिछले 10 माह के दरम्यान 50 छापे डाले हैं और जिनके यहां से नकली घी बरामद किया गया है उनके खिलाफ प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications