गुवाहाटी में बम बरामद, बड़ी त्रासदी टली
पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि सोमवार तड़के एक गुप्त स्थान से लगभग डेढ़ किलो का बम बरामद किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी देबोजीत देउरी ने कहा, "यह एक पीटीईडी (प्रोग्रामेबल टाइम्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) था और एक प्लास्टिक के डिब्बे में आरडीएक्स भरा हुआ था। इसे स्वतंत्रता दिवस के पूर्व मौके पर गुवाहाटी में विस्फोट के लिए रखा गया था।"
देउरी ने कहा, "सुरक्षा कारणों से हम विस्फोटक के पाए जाने के स्थान जैसे विवरणों का खुलासा नहीं करना चाहेंगे, क्योंकि हमें गुवाहाटी में अभी दो और बम होने की जानकारी मिली है।"
दूसरी ओर पूर्वी असम के धेमाजी जिले में पुलिस इस बात को लेकर सतर्क है कि उल्फा और प्रतिबंधित नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ बोडोलैंड (एनडीएफबी) की ओर से स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक संयुक्त हमला किया जा सकता है।
धेमाजी के पुलिस अधीक्षक सत्यराज हजारिका ने कहा, "हमें इस बात की पक्की सूचना है कि उल्फा और एनडीएफबी 15 अगस्त के पूर्व जिले में श्रृंखलाबद्ध विस्फोटों की योजना बना रहे हैं। इन हमलों के लिए एक सात सदस्यीय दल सक्रिय है। यद्यपि हमने उनमें से पांच सदस्यों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन अभी भी खतरा बना हुआ है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications